Google Search से अपनी निजी जानकारी हटवाना

Google Search के नतीजों से व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी कुछ निजी जानकारी हटवाने के लिए, Google से अनुरोध किया जा सकता है.

कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध शुरू करना

इस तरह की जानकारी हटाने के लिए अनुरोध किया जा सकता है:

  • आपका पता, फ़ोन नंबर या ईमेल पता
  • गोपनीय सरकारी आईडी, जैसे:
    • सामाजिक सुरक्षा या टैक्स आईडी नंबर
    • रेज़िडेंट आईडी कार्ड नंबर
  • आपका बैंक खाता या क्रेडिट कार्ड नंबर
  • आपके हस्ताक्षर या आईडी की इमेज
  • निजी रिकॉर्ड, जैसे कि स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी का इतिहास 
  • गोपनीय उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड

अहम जानकारी: अगर आपको खोज के उन नतीजों को ढूंढकर हटाने का अनुरोध करना है जिनमें आपकी संपर्क जानकारी जैसे कि आपका पता, फ़ोन नंबर या ईमेल पता शामिल है, तो "ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है" सुविधा का इस्तेमाल करें. इसकी मदद से, नए नतीजों के लिए सूचनाएं पाने की सुविधा भी सेट अप की जा सकती है. निजी संपर्क जानकारी ढूंढने और उसे हटाने का तरीका जानें.

डॉक्सिंग कॉन्टेंट की शिकायत करना

जब कोई नुकसान पहुंचाने के मकसद से आपकी निजी जानकारी को शेयर करता है, तो उसे डॉक्सिंग कहते हैं. Google से, डॉक्सिंग कॉन्टेंट को हटवाने का अनुरोध किया जा सकता है. इसके लिए, उस वेबपेज का यूआरएल देना होगा जहां इस तरह की जानकारी मौजूद है:

  • आपकी निजी जानकारी के साथ-साथ, आपको सीधे तौर पर या किसी दूसरे तरीके से धमकी देने की जानकारी या आपको नुकसान पहुंचाने/परेशान करने के लिए, दूसरों को सीधे तौर पर या किसी अन्य तरीके से उकसाने से जुड़ी जानकारी.
  • किसी गलत मकसद से इकट्ठा की गई निजी जानकारी.

कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करना

अगर कोई जानकारी आपसे जुड़ी है, तो आपके या आपके प्रतिनिधि के पास Google से उसे हटाने के लिए अनुरोध करने का विकल्प होता है.

अनुरोध करने वाला फ़ॉर्म भरते समय, आपको उन पेजों के वेबसाइट पते (यूआरएल) देने होंगे जिन पर आपकी निजी जानकारी मौजूद है. सिर्फ़ उन यूआरएल की समीक्षा की जाती है जिन्हें Search के नतीजों से हटाना है. यूआरएल ढूंढने का तरीका जानें.

Google, सिर्फ़ Google Search के नतीजों से कॉन्टेंट हटा सकता है. अगर आपको होस्ट करने वाली वेबसाइट से कॉन्टेंट हटाना है, तो वेबसाइट के मालिक से संपर्क करने के बारे में जानें.

अहम जानकारी: कोई भी व्यक्ति, नग्नता या सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाली ऐसी इमेज की शिकायत कर सकता है जिनमें 18 साल से कम उम्र के लोगों को दिखाया गया हो.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कॉन्टेंट हटाने के फ़ैसले लेते समय, लोगों के हितों की बात कैसी भूमिका निभाती है?

Google, आम तौर पर नियमों का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट को हटा देता है. हालांकि, अगर कॉन्टेंट किसी ज़रूरी जानकारी या अहम सूचना के बारे में है, तो हो सकता है कि Google उसे न हटाए. जैसे, खबरें.

Google Search से किसी वेबसाइट का पता हटाने के बाद क्या होता है

Google, कार्रवाई करने से पहले कई बातों पर सोच-विचार करेगा. जैसे, क्या इसमें अन्य लोग शामिल हैं या क्या यह सभी के लिए ज़रूरी है. अगर Google किसी वेबसाइट को खोज के नतीजों से हटा देता है, तो आपको एक ईमेल मिलेगा.

  • वेबसाइट पूरी तरह से हटाना: हटाई गई वेबसाइट, अब Google Search पर नहीं दिखेगी.
  • यूआरएल को कुछ खास खोज नतीजों से हटाना: अब Google पर खोज नतीजों में, ऐसी किसी भी सर्च क्वेरी के लिए वेबसाइट नहीं दिखेगी जिसमें आपका नाम या आइडेंटिफ़ायर शामिल हो. हालांकि, अगर लोग कुछ और खोजते हैं, तो वेबसाइट दिख सकती है.

भले ही, Google किसी कॉन्टेंट को Google Search से हटा दे, लेकिन वह इंटरनेट पर फिर भी उपलब्ध हो सकता है. इस कॉन्टेंट को लोग अब भी किसी लिंक, सोशल मीडिया या अन्य सर्च इंजन के ज़रिए ढूंढ सकते हैं. सोर्स से कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करने के बारे में ज़्यादा जानें.

मुझे उस कॉन्टेंट की वेबसाइट का पता (यूआरएल) कैसे मिलेगा जिसकी शिकायत करनी है? Google, कॉन्टेंट हटाने के अनुरोध वाले फ़ॉर्म में स्क्रीनशॉट क्यों मांगता है

स्क्रीनशॉट से, Google को कॉन्टेंट ढूंढने में मदद मिलती है. किसी इमेज या वेबसाइट पर, आपसे और अन्य लोगों से जुड़ा कॉन्टेंट हो सकता है.

स्क्रीनशॉट लेने का तरीका

अपने कंप्यूटर या फ़ोन से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है. उस डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लें जिसका इस्तेमाल आपने Google से कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करने के लिए किया था. स्क्रीनशॉट में बदलाव करके बाकी के हिस्सों को छिपाया जा सकता है, ताकि उसमें सिर्फ़ आपका चेहरा दिखे.

अपने डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने का तरीका जानें:

ज़रूरी जानकारी: बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरों और/या वीडियो या 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को सेक्शुअल ऐक्ट में दिखाने वाले कॉन्टेंट का स्क्रीनशॉट न लें और न ही शेयर करें. बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरें और/या वीडियो गैर-कानूनी होते हैं. इसलिए, इनके स्क्रीनशॉट इस फ़ॉर्म के साथ शेयर नहीं किए जाने चाहिए. बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरों और/या वीडियो की शिकायत करने का तरीका जानें.

अगर वेबसाइट में बदलाव किया गया है, तो मैं Google से खोज के नतीजे को अपडेट करने के लिए कैसे कहूं?

अगर वेबसाइट अपडेट होने के बावजूद, खोज के नतीजे में पुरानी जानकारी दिखती है, तो Google से खोज के नतीजे को रीफ़्रेश करने का अनुरोध किया जा सकता है.

नीति और कानूनी आधार पर कॉन्टेंट हटाने के अनुरोधों में क्या अंतर है

Google की ऐसी नीतियां दुनिया भर में लागू हैं जिनके तहत खुद से जुड़ा निजी, संवेदनशील या सेक्शुअल कॉन्टेंट हटवाया जा सकता है. Google की नीतियों के तहत आने वाले निजी कॉन्टेंट की शिकायत की जा सकती है.

आपको जिस कॉन्टेंट की शिकायत करनी है अगर वह इन नीतियों के दायरे में नहीं आता है, तो हो सकता है कि वह आपके देश या इलाके में लागू किसी स्थानीय कानून के दायरे में आता हो. किसी खास कानूनी वजह से कॉन्टेंट की शिकायत करने के लिए, कानूनी सहायता केंद्र में जाकर एक अनुरोध सबमिट करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
8768531845455320629
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
100334
false
false
false
false
false